Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: बलात्कार करने के आरोपी को बड़कोट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट थाना पुलिस ने बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत बृहस्पति वार को थाना बड़कोट क्षेत्रन्तार्गत एक गांव की महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति द्वारा बलत्कार किया गया। कल पीड़िता की माता की तहरीर/सूचना पर इस मामले में थाना बड़कोट पर 376/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त मामले में सीओ बड़कोट व प्रभारी बड़कोट को अभियुक्त की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के निकट पर्यवेक्षण में बड़कोट पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटो के भीतर सम्बंधित अभियुक्त को स्थान राजतर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। पीडिता द्वारा बताया कि गत बृहस्पति वार को दोपहर करीब 12.00 बजे वह छानी में अपने जानवरों को चारा देने गयी थी। छानी में अकेला देखकर अभियुक्त उनकी छानी में आया व जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया तथा बलात्कार के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले मे अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश घिल्डियाल ,उपनिरीक्षक संजय शर्मा,
उपनिरीक्षक राजेश कुमार,
कांस्टेबल दिनेश बाबू,संजय कुमार शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी जिले में विभिन्न क्षेत्रों विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी ने आज मोबाइल वैन को दी हरी झंडी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट बाल शिक्षा सदन 10वें के छात्र/ छात्राओं का भव्य विदाई समारोह।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :डीएम  की अध्यक्षता में हुआ जनपद स्तरीय शिकायत निवारण शिविर का आयोजन,डीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page