Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पुलिस ने चालकों के करवाए नेत्र परिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशानुसार एवं अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे “सड़क सुरक्षा सप्ताह” के अन्तर्गत आज छठवें दिन प्रशान्त कुमार सी0ओ0(ऑप्स)/यातायात के पर्यवेक्षण एवं यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ एवं उपनिरीक्षक राजेन्द्र पुजारा चौकी प्रभारी डुण्डा के नेतृत्व में यातायात एवं चौकी पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से स्व0 लाखी राम इण्टर कॉलेज डुण्डा में जनजारुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा “पहाड़ी मार्गों पर सड़क दुर्घटना के कारण एवं उन्हें रोकने के उपाय”विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।
इसके अतिरिक्त आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा टैक्सी स्टैण्ड भटवाडी उत्तरकाशी में मेडिकल कैम्प का आयोजन कर वाहन चालकों के नेत्र परिक्षण करवाए गये।

Related posts

नौगांव में देर रात बेकरी रेस्टोरेंट पर लगी आग हुआ भारी नुकसान।

Arvind Thapliyal

उपलब्धि।प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, लेखक श्री सम्मान से नवाजे गये….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कोरोना का कहर जारी ,24 घण्टे में 6200 के पार ,कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या पहुँची 174867

admin

You cannot copy content of this page