उत्तरकाशी/सुनील थपलियाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा “सुरक्षित इंधन सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी श्री मलिक मजहर सुल्तान की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने निवास स्थान से पैदल चलकर अभियान की शुरुआत की।
अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित ईंधन के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरूकता के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक किया गया, ताकि दुर्घटनाओं एवं प्रदूषण को कम किया जा सके।
इस अभियान को सफल बनाने में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी श्री मलिक मजहर सुल्तान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह, सिविल जज (सी०डि०) जयश्री राणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट करिश्मा डंगवाल, सिविल जज (जू०डि०) नैन्सी छाबड़ा सहित कार्यालय कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभियान के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

