Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देशभर में बेहतासा मंहगाई दरों और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेसीयों दहन किया केंद्र और राज्य सरकार का पूतला… पढ़ें खबर।

बड़कोट। बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बड़कोट नगर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़कोट नगर की सड़कों पर जुलूस निकालते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री हाईवे स्थित मुख्य चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आम जनता परेशान है, वहीं नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन पंवार ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का विश्वास टूट रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में ऋषभ झोगटा, जगमोहन चौहान, पवन रावत, कपिल राणा, रोहन चौहान, नीरज रावत, बाबूराम शाह, शशि भूषण नौटियाल, सुनील राणा, गिरीश आसवन, चेतन रावत, राकेश नौटियाल, विपिन नौटियाल, शीशपाल ज्याडा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

शहीद के नाम सड़क का डामरीकरण नही तो 2022 चुनाव में वोट भी नही, ईवीएम व वीवीपीएटी जागरूकता प्रदर्शन कार्यक्रम का किया बहिष्कार ,पढ़े पूरी खबर……

admin

ब्रेकिंग । पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को मुख्यमंत्री धामी को 47वें दिन मिला शिष्टमंडल सीएम ने दिया भरोसा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:6 पेटी 20 अद्दा अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page