Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री जिला बनाने की मांग हुई तेज, विधानसभा अध्यक्ष के सामने संघर्ष समिति ने रखी मांग, आंदोलन की दी चेतावनी।

नौगांव/ अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड राज्य में चार पृथक चार जनपदों को बनाने की मांग वर्ष 2011से उठाई जा रही है जब तात्कालिक मुख्यमंत्री सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री, कोटद्वार,डीडीहाट, रानीखेत,को पृथक जनपद बनाने की घोषणा की थी लेकिन भाजपा की सरकार ने घोषणा को अधर में लटका दिया।

 मालूम हो कि आज भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और पृथक जनपद बनाने को लेकर संघर्ष समिति लगातार मांग भी कर रही है और आंदोलन की भी चेतावनी दे रही है।

 गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडुडी भूषण विकासखंड नौगांव के भाटीया थान पंहुची जहां उन्होने बाबा बौख नाग के दर्शन करने के बाद आशीर्वाद मांगा।

  विधानसभा अध्यक्ष को मिलने यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति के लोग वहां पंहुचे और विधानसभा अध्यक्ष को यमुनोत्री जिला बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

  विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडुडी भूषण ने मीडिया से बातचीत करते हुये एक सवाल के जवाब में कहा कि इस समस्या के हल करने के लिये उनकी सरकार विचार कर रही है और बताया कि उनके खूद के जिले की यह समस्या है और सरकार इस समस्या पर जरूर आगे बढेगी।

 यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि यदि लोकसभा चुनाव तक नये जिले अस्तित्व में नहीं आतें हैं तो चुनाव का बहिष्कार भी किया जा सकता है।

 ज्ञापन देने वालों में जनपद केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अबल चंद कुमाई, महावीर पंवार माही,किताब सिहं, महिपाल असवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल रावत सहित एक दर्जन लोग उपस्थित थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में रोजगार कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ

Jp Bahuguna

जनपद में समस्याओं के समाधान के लिये लगेगा जनता मिलन कार्यक्रम: डीएम 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर्मियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया स्थापना दिवस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page