Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, खरशाली से उत्सव डोली रवाना, श्रद्धा और परंपरा के बीच तैयारियां पूरी…. पढ़ें खबर।

बड़कोट (उत्तरकाशी)।आस्था के प्रमुख केंद्र यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

परंपरानुसार 19 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर माँ यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल खरशाली गांव से समेश्वर देवता की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है।

डोली प्रस्थान के समय खरशाली गांव का दृश्य भावुक कर देने वाला होता है। ग्रामीण महिलाएं नम आंखों से माँ यमुना को विदा करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ निभाई जाती है।

वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्गों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं यातायात नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराए जा सकें।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा, जिसे लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

Arvind Thapliyal

खुशखबरी -*कौशल विकास के अंतर्गत चकराता कालेज में ‘पत्रकारिता’ की कक्षाएं शुरू*

admin

उत्तरकाशी :प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से ली सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान की अपडेट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page