Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट,जयकारों के बीच मुखवा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, गंगोत्री धाम में कल से शुरू होंगे दर्शन…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा की पावन परंपरा के तहत आज मां गंगा की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हो गई। डोली यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डोली के प्रस्थान के अवसर पर मुखवा गांव में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारों के साथ डोली को विदाई दी। गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कल निर्धारित शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज में एनसीसी इकाई ने मनाया कारगिल विजय दिवस शहीदों को दी श्रद्धांजलि .. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जमुना पुल के पास दर्दनाक घटना एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page