Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर

रवांई शरदोत्सव में “मीडिया की भूमिका” पर आयोजित गोष्ठी में नगर पालिका को मिले बेहतर आयोजन के महत्वपूर्ण सुझाव,पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट।
रवांई शरदोत्सव संस्कृति, पर्यटन एवं विकास मेला 2025 के अंतर्गत “मीडिया की भूमिका” विषय पर नगर पालिका सभागार में पत्रकार गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया तथा मेले के और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनउपयोगी आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

पत्रकारों ने कहा कि मीडिया किसी भी बड़े आयोजन की सफलता का आधार स्तंभ है। मेले के संदेश, गतिविधियाँ, कलाकारों की जानकारी, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक अपडेट और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गोष्ठी में उपस्थित पत्रकार साथियों को नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल एवं अधिशासी अधिकारी जयनन्द सेमवाल द्वारा सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मीडिया की रचनात्मक भागीदारी मेले की पहचान को और सुदृढ़ बनाती है।

पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को गम्भीरता से लागू किया जाएगा, ताकि आगामी कार्यक्रम और बेहतर तरीके से संचालित हों।

गोष्ठी का संचालन अधिशासी अधिकारी जयनन्द सेमवाल द्वारा किया गया। उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने मेले की उन्नति और संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर योगदान देने की बात कही। इस मौके पर पत्रकार दिनेश रावत, सुनील थपलियाल,ओंकार बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल,मदन पैन्यूली, विजयपाल रावत, तिलक चन्द रमोला,विनोद रावत,अनिल रावत,अरविंद थपलियाल, सोबन असवाल, संजय , आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

दिव्यांग जन सेवा कल्याण समिति ने दिव्यांग दिवस पर बांटे उपकरण और किया सम्मानित.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:नंदा गौरा योजना में धांधली करने वालो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज,लोगो के हक़ के साथ नही किया जाएगा  खिलवाड़-रेखा आर्या

admin

भाजपाइयों ने नगरपालिका बड़कोट में कैंप लगाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page