Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया ।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ० के ० एस० चौहान द्वारा जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में 348 बूथ स्थापित किये गये हैं l अभियान के तहत शून्य से 05 वर्ष तक के 35256 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । पोलियो अभियान के पहले दिन पोलियो केन्द्रों और स्कूलों में पोलियो की खुराक दी जायेगी जबकि इसके बाद दो दिन घर – घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को शत् – प्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है ।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ० एस० डी० सकलानी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० बी० के० विश्वास, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० शैलेन्द्र बिजल्वाण , संजय बिजल्वाण , सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी महिपाल राणा , जिला कोल्ड चेन मैनेजर ,अनिल बिष्ट, आई० ई० सी० मैनेजर शरद जोशी, मानवेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

उत्तरकाशी जनपद सहित उत्तर भारत में भूकंप, 5.9 तीव्रता का था भूकंप।

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :एसपी द्वारा ली गयी क्राईम मीटिंग, अपराध नियंत्रण व सुगम चारधाम यात्रा के दिये निर्देश

Jp Bahuguna

आस्था।धयेश्वर नाग महाराज पंहुचे जौनपुर क्षेत्र के जागधार हुआ भव्य स्वागत….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page