Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई शरदोत्सव में लगा विधिक साक्षरता शिविर, आमजन को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी,लिंक को क्लिक करें।

बड़कोट।
रवांई शरदोत्सव सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले के तहत जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी गुरूबख्श सिंह के मार्गदर्शन में सिविल जज/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति बडकोट के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, विभिन्न अधिनियमों, अधिकारों और न्यायिक सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/सिविल जज योगीश गुप्ता ने विधिक साक्षरता स्टॉल सहित अन्य विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों में अधिक से अधिक लोगों को कानूनी जागरूकता से जोड़ने का अवसर मिलता है।

शिविर में पीएलवी सुनील थपलियाल ने श्रमिक अधिकार, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, लोक अदालत की प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, वृद्धजन एवं बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पीएलवी उर्मिला शाह द्वारा लोगों को निःशुल्क कानूनी ज्ञानमाला वितरित की गई।

मेले में पहुंचे ग्रामीणों और आगंतुकों ने विधिक जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और ऐसे  विधिक जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित किये जाता रहते है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ावों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ईमानदारी:-पुलिस जवानों ने श्रद्धालु के खोये बैग को 32 हजार की नगदी व तीन मोबाइल फोन सहित वापस लौटाया

admin

उत्तराखंड में हुई 96 मौत तो 5703 आये नए संक्रमण के मामले

admin

You cannot copy content of this page