Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

पटाखा विवाद में युवक पर तेजाब फेंका — आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर की पिटाई ,पढ़े खबर….

रिपोर्ट – हरिद्वार ब्यूरो

हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र के भीकम्पुर गांव में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब पटाखा छुड़ाने के मामूली विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर तेजाब फेंक दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में 18 वर्षीय सौरभ गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव के ही 60 वर्षीय गोवर्धन नामक व्यक्ति का अपने पड़ोसी सौरभ से पटाखे फोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर घर से तेजाब लाकर युवक पर फेंक दिया। तेजाब से युवक की गर्दन और चेहरे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी गोवर्धन को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सौरभ को गंभीर अवस्था में तत्काल हरिद्वार जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

लक्सर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा तेजाब हमले में प्रयुक्त पदार्थ को बरामद कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

दिवाली की उमंग के बीच घटी इस भयावह वारदात ने समाज को झकझोर दिया है। तेजाब फेंकने जैसी घटनाएं न केवल मानवता के खिलाफ हैं बल्कि समाज के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुकी हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

अगर आपने एक बार रवांई व्यंजन को चख लिया, तो दोबारा यहां आने पर इसकी मांग किए बगैर नहीं रह पाएंगे

admin

बड़कोट आईटीआई में पर्यावरण साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बलदेव राणा बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विमला उपाध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page