Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी :- रातों रात बनाई गयी सेब की नर्सरी व पौधशाला, एक महीने पहले हुआ था विभाग में फर्म का पंजीकरण,करोड़ो का खेल,पढ़े पूरी खबर………

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी।

लोक सेवा आयोग परीक्षा का मामला शांत भी नही हुआ कि उद्यान विभाग का बड़ा मामला सामने आने के बाद रातों रात लगभग 7 हजार सेब की पौध ग्राम लोदन पोस्ट ओड़गाव पहुँचा दी गयी ।जबकि ठेका मिलने वाली फर्म महज एक से ढेड़ महीने पहले विभाग में पंजीकृत हुई है। सूत्रों की माने तो दो करोड़ रुपये की कीमत  से ऊपर सेब की पौध किसानों को दिए जाने का खेल माना जा रहा है।
मालूम हो कि नौगाँव प्रखंड के लोदन में नर्सरी तो छोड़िए एक पौधा भी न होने वाली फर्म को 45 हजार पौधों की सफ्लाई का ठेका मिलना मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना को पलीता लगाना है। खबर छपने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी को जांच के आदेश दे दिये और ये जानकारी लगते ही एक ढेड़ महीने पहले नर्सरी के लिए पंजिकृत फर्म मै. अनिका टेडर्स एवं पौधशाला के मालिक ने रातों रात एक ट्रक पौधों की लोदन ओड़गाव उतरवा दी।अब सबाल ये खड़े होते है कि जो नर्सरी की फर्म एक से ढेड़ माह पहले विभाग में पंजीकृत हुई हो वहां 45000 की पौध सफ्लाई का ठेका कैसे दे दिया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि रातों रात पौध पहुचाई गयी आज दिन में पौधशाला भी कुछ हद तक तैयार की गई। अब देखना यह होगा कि जमीनी हकीकत जाने बिना निदेशालय स्तर से उक्त फर्म को ठेका दे दिया जाना सरकार की छवि को खराब करने के लिए काफी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:टिहरी गढ़वाल के चिरबटिया क्षेत्र में बादल फटने की सूचना,प्रशासन मौके के लिए रवाना

admin

हादसा :पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया वाहन, चालक की मौत

Jp Bahuguna

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page