Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। घोषित पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग को लेकर यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति ने तहसीलदार बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अतिशीघ्र यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत और डीडीहाट को जिला बनाने की मांग की गई।
मालूम हो कि भाजपा की निशंक सरकार में चार पृथक जनपदों की घोषणा की गई थी और 2024 आ गया लेकिन चारो जनपद अस्तित्व में नही आये। यमुनाघाटी की जनता लंबे समय से घोषित पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग करते आ रहे है।आज तहसील में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घोषित चारों जिलों के अस्तित्व में लाने की मांग की।
संगठन के सक्रिय सदस्य महाबीर पंवार माही ने धामी सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि धामी सरकार को अपने बीजेपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री निशंक जी की 4 जिलों की घोषणा को जनहित में धरातल पर उतारना चाहिए और यदि धामी सरकार जिलों के निर्माण में तत्काल कोई कार्यवाही नहीं करती है तो क्षेत्र के युवाओं को एकजुट करके अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। सरकार अपनी बीजेपी की घोषणाओं पर विचार करे और जिलों का निर्माण किया जाना चाहिये।ज्ञापन देने वालों में केंद्रीय अध्यक्ष अव्वल चद कुमाई,जिलाध्यक्ष भरत सिंह चौहान, महाबीर पंवार माही, गणपति नौटियाल, महिपाल असवाल, हरदेव रावत,अमित असवाल, मनोज चौहान, रोहन चौहान, भरत रावत, भगवती बिजलवान, चैन सिंह रावत, प्रताप तोमर, संतोष चौहान, किताब रावत, , जयेंद्र सिंह राणा, अमित रावत, सरजीत लाल आदि क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में धूमधाम से मनाया गया गढ़भोज दिवस.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

admin

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक में उठे बड़े मुद्दे,खनिज उपकर बढ़ाने और 20 प्रतिशत धनराशि जारी करने की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page