Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में फिर भालू का हमला, खेतों में काम कर रही महिला को बनाया निशाना,इसी महीने भालू के हमले की पांचवीं घटना से क्षेत्र में दहशत, गंभीर हालत में महिला को हेली एम्बुलेंस से देहरादून किया रेफर… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में भालू के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी महीने जिले में भालू के हमले की यह पांचवीं घटना है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरों गांव की एक महिला रोजमर्रा के कार्यों के तहत खेतों में काम करने गई थी। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हेली एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया।

लगातार हो रही भालू हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। खासकर खेतों में काम करने जाने वाली महिलाओं, बच्चों और मवेशियों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से बाहर निकलना अब जोखिम भरा होता जा रहा है।

एक ही महीने में भालू के हमले की पांच घटनाएं सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल घायल महिला का देहरादून में उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्रवासी महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related posts

प्रो0एम0एस0रावत कुलपति की अध्यक्षता में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड की शैक्षिक परिषद की बैठक सम्पन्न

admin

बड़कोट स्वामी विवेकानंद अस्पताल में मरीजों को मिल रही है अच्छी सेवाएं, बदनाम की मंशा से नशे की हालत में वीडियो बनाने वाले के खिलाफ थाने में दी तहरीर………..

admin

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने माघ मेले मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page