Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्सव ।जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

नौगांव । नगर पंचायत के अंतर्गत जागृति पब्लिक स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक और दर्जाधारी मंत्री राजकुमार ने दीप प्रज्वलन करके किया और उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ अतिथि सत्कार किया।
वार्षिक समारोह में पारंपरिक रिति-रिवाज और परिधानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें गढवाली और रवांई की संस्कृति पर आधारित गीतों की प्रस्तुतियां प्रमुखता से से दी गई।
नौगांव का जागृति पब्लिक स्कूल पिछले एक दशक से वार्षिक समारोह का आयोजन कर रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अपनी लोक संस्कृति को एक मंच पर लाना है,जिसके लिये विद्यालय की तरफ से लोक जागरूकता के अलवा शिक्षा को बढ़ावा देना था,जिसके लिये विद्यालय ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम का संचालन सुनिल कोहली ने किया।
कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र छात्राओं के द्वारा तैयार किया गढ भोज की प्रस्तुति रही जिसमें हमारे घरेलू व्यंजन तैयार थे,और लोगों ने बेहद पसंद किया।
उसके वाद विद्यालय के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों और क्रियाकलापों की जानकारी साझा की और बताया कि विद्यालय पूर्व से लेकर आजतक सभी क्षेत्रों में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है,और कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।

वार्षिकोत्सव में पंहुचे दर्जाधारी मंत्री राजकुमार ने सभी छात्र छात्राओं को वार्षिकोत्सव की बधाई दी और बताया कि विद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है जो गत वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है,और भविष्य में उनके द्वारा जो भी संभव हो विद्यालय का सहयोग करेंगें।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री राजकुमार,जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, सुश्री श्वेता राजकुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सकल चंद राणा, प्रबंधक केदार सिंह, प्रधानाचार्य जयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिता नेगी,जशवंत सिंह, जगमोहन चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभाषद और अभिभावक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल भूख हड़ताल 42वें दिन भी जारी और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कर्णप्रयाग महाविद्यालय परिवार ने ली शपथ

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिये उकसाने पर एक ब्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page