Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई रोक आरक्षण को लेकर न्यायालय का दखल… पढ़ें खबर।

नैनीताल।बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि सरकार ने 9 जून 2025 को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए नई नियमावली बनाई साथ ही 11 जून को आदेश जारी कर अब तक पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोटशन को शून्य घोषित करते हुए इस वर्ष से नया रोटशन लागू करने का निर्णय लिया है । जबकि हाईकोर्ट ने पहले से ही इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं ।
याचिकाकर्ता के अनुसार इस आदेश से पिछले तीन कार्यकाल से जो सीट आरक्षित वर्ग में थी वह चौथी बार भी आरक्षित कर दी गई है । जिस कारण वे पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले पा रहे हैं । इस मामले में सरकार की ओर से बताया गया कि इसी तरह के कुछ मामले एकलपीठ में भी दायर हैं । जबकि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने खण्डपीठ में 9 जून को जारी नियमों को भी चुनौती दी है । जबकि एकलपीठ के समक्ष केवल 11 जून के आदेश जिसमें अब नए सिरे से आरक्षण लागू करने का उल्लेख है,को चुनौती दी गई है ।
कोर्ट ने इस मामले में सरकार से जबाव मांगा है ।
*नैनीताल वाले की पोस्ट से कॉपी एंड पेस्ट*

Related posts

स्व.मोहनलाल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रसन्नलता बौंठियाल को प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखा, जिसमे दुख की घड़ी में अपनी सम्वेदनाएं पूरे परिवार के साथ साझा की,पढ़े खबर……

admin

ब्रह्मकुमारीज की पहल:- कल्पतरूह पौधारोपण महाअभियान के तहत होगा चालीस लाख पौधों का रोपण

admin

राजनीतिक घटनाक्रम में विकास कार्य प्रभावित न हो – दीपक विजल्वाण

admin

You cannot copy content of this page