Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने खबर के उत्तरकाशी जिला प्रशासन भी अलर्ट यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर हो रही जांच……. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट/सुनील थपलियाल। यात्रा शुरू होते ही घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने की सूचना के बाद उत्तरकाशी प्रशासन व पशुचिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर बनाया हैं सम्भवनाव जाहिर की जा रही है इस क्षेत्र के केदारनाथ गये हुए खच्चर व घोड़े यमुनोत्री आ सकते है जिसे देखते हुए घोड़ा-खच्चर संचालकों से अपने पशुओं का यहां 14 दिन रखने के लिए कहा जायेगा जो नही मानेगा उनको यमुनोत्री जानकीचट्टी नही जाने दिया जायेगा।

मालूम हो कि केदारनाथ में बीते कुछ दिनों से यात्रा में शामिल घोड़े-खच्चरों पर इक्वाइन इंफ्लुएंजा के लक्षण दिखाई दिए। जिसमें कई घोड़ों की मौत हुई है जिसको देखते हुए उत्तरकाशी प्रशासन व पशुचिकित्सा विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। पशुचिकित्सा अधिकारी एच एस बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में घोड़े खच्चरों में आई बीमारी को देखते हुए यमुनोत्री क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गयी है ,केदारनाथ में घोड़े खच्चर के संचालन में रोक लगने के बाद सम्भावना लगाई जा रही है कि केदारनाथ से इस क्षेत्र के घोड़े खच्चर यमुनोत्री की ओर आ सकते है जिसे देखते हुए सिलाई बेंड पर क्वारंटाइन सेंटर बनाया हैं जहां चिकित्सक लगातार सैंपलिंग एवं परीक्षण करेंगे। जिनके घोड़े खच्चर स्वस्थ पाये गये उन्हें जाने दिया जायेगा व जो अस्वस्थ मिलेंगे उनका उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस व पशुचिकित्सा विभाग चौकना व सतर्क है।

Related posts

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

तीन दिन से भूखे बेजुबान पशुओं को चारा और रोटी खिलाने कार्य आरंभ, जय हो ग्रुप की पहल ,पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी में लोकसभा चुनाव की मतगणना संपन्न निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने 17,500वोटों से भाजपा कांग्रेस को पछाड़ा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page