Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बदहाली। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी से कुडे़ ढेर दे रहा स्वस्छ भारत मिशन चुनौती… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र के जानकीचट्टी में आपदा के बाद से पार्किंग में मलवा यथावत पड़ा है ,स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है। मालूम हो कि पिछले वर्ष यमुना में बाढ़ आ गयी थी जानकीचट्टी में भारी नुकसान हुआ था, बस पार्किंग में चटानी मलवा आ गया था ,आपदा को बीते एक साल होने को है परंतु मलवा यथावत पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी अरविंद रावत ने बताया की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने बार बार स्थलीय निरीक्षण किया गया परन्तु उक्त मलवे को हटाने की कार्यवाही आजतक नही की गई।उन्होंने कहा कि बाढ़ का मलबा पार्किंग में पड़ा है जो भविष्य में खतरा बन सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त मलवे को हटवाने के लिए कार्यवाही की मांग की है। इधर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि बाढ़ सुरक्षा के कार्यो को देख रहे विभाग से उक्त मलवे को हटवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही इसमें पत्र लिख कर कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

नौगांव में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का फीता काटकर हुआ शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उत्तरकाशी क्रिकेट एशोसिएशन सचिव मेहरा को किया सम्मानित , क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर …..

admin

चकराता :हरेला पर्व पर कालेज में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page