Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई की होनहार बेटी आँचल को भी Inspire अवार्ड के रूप में मिली एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप ,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने दी बधाई, पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट। नंदगांव के अभय के साथ रवांई घाटी के ग्राम सभा भाटिया (नौगाँव )निवासी प्रतिभावान बेेटी आँचल रावत पुत्री श्री यशवंत रावत को  भी भारत सरकार के ministry science and technology विभाग से Inspire अवार्ड के रूप में एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप मिली है।

स्कॉलरशिप मिलने की सूचना के बाद ग्राम व क्षेत्रवासीयो ने खुशी जाहिर करते हुए आँचल को बधाई दी है साथ ही क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने आँचल को शुभकामनाएं दी है।

आपको बताते चले कि भारत सरकार के ministry science and technology विभाग से Inspire अवार्ड के  स्कालरशिप मिलती है। इसमें हाईस्कूल बोर्ड के साथ साथ इंटर में भी टॉप नंबर लाने होते हैं साथ ही बीएससी (ग्रेजुएशन) में भी तय मानक के अनुसार नम्बर लाने होते है।
24 मार्च को आँचल के एस. बी. आई. एकाउंट में उक्त धनराशि आ गयी है।
स्कालरशिप मिलने की जानकारी के बाद ग्राम प्रधान राकेश कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती प्रेमलता, जिलापंचायत सदस्य पवन सिंह सहित समाजसेवी संगठन सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप और शिक्षकों ने आँचल को प्रोत्साहित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था। बारिश और आपदा की आशंका के बीच यमुनोत्री-गंगोत्री की पदयात्रा 

Arvind Thapliyal

ब्रेकिंग। पहाड़ों में मौसम ने बदली करवट यमुनोत्री और गंगोत्री में बर्फबारी।

Arvind Thapliyal

कार पर गिरा बोल्डर, चालक गम्भीर घायल , पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया

admin

You cannot copy content of this page