Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा व्यवस्था के नियमों को लेकर होटल एसोसिएशन ने सरकार पर उठाये सवाल नियमों में बदलाव की लगाई गुहार…. पढ़ें।

 

 

 

 

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।चारधाम सयुक्त सरंक्षण समिति एवं होटल एसोसिएशन ने धामी सरकार से चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों के बनाये गए कड़े नियम को समाप्त करने की मांग की है । सरकार से चारधाम यात्रा को सरल और बाधारहित बनाने के प्रयास किए जाने की मांग की। कहा कि यात्रियों, होटल कारोबारियों के साथ ही यात्रा से जुड़े हित धारकों के हित में निर्णय लिए जाने पर सभी ने जोर दिया।

 

मालूम हो कि चार धाम सयुक्त सरंक्षण समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि चार धाम यात्रा में यात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त किया जाए। चारधाम यात्रा पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या सीमित करने से श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। स्थानीय होटल, धर्मशालाओं एवं अन्य व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा कि सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। कहा कि अधिकांश यात्री एडवांस बुकिंग नहीं करते हैं। ऐसे में यह बाध्यता यात्रियों और होटल व्यवसायियों के लिए परेशानी उत्पन्न कर रही है। समिति के संयोजक अजयपुरी ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए महज एक महीने का समय रह गया परन्तु यात्रा व्यवस्था सहित आपदा से क्षतिग्रस्त गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के घाटों का निर्माण न होना चिंता की बात है l

 

यमुनोत्री धाम होटल व्यवसायी अरविंद सिंह रावत, शरत चौहान, प्रताप रावत, दिनेश डोभाल ने कहा कि यात्रा सरल और सुगम हो इसके लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के घोड़ा खच्चर पड़ाव, डंडी कंडी। मजदूरों के बैठने की व्यवस्था तक नही है जिला पंचायत व्यवस्था न करके महज खाना पूर्ति कर हर साल इति श्री कर दे रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सीमित संख्या समाप्त करने, जगह जगह यात्रियों को रोकना बन्द किया जाना चाहिए,अन्यथा यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों को सरकार के विरुद्ध सड़कों पर आना होगा । इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल,चारधाम सँयुक्त सरंक्षण समिति अध्यक्ष अशोक सेमवाल,संयोजक अजय पूरी, सचिव अभिषेक अलुबालिया,कोषाध्यक्ष प्रतीक कर्णवाल, समिति उपाध्यक्ष पवन उनियाल,विशाल मणि रतुड़ी, राघवानंद बहुगुणा, शरत चौहान, अरविंद रावत,प्रताप रावत,दिनेश डोभाल, विद्या दत्त रतुड़ी,सिद्धि भट्ट, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उत्तरायणी संस्था के तत्वावधान में करिअर काउंसिलिंग हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी नगरी में 108 श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक होगा भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

गुलाडी़ दो सौ से अधिक ध्याणियों ने रघुनाथ महाराज के साथ निकाली शोभायात्रा,गुलाडी़ गांव ध्याणियों ने राजा रघुनाथ महाराज को भेंट किया सोने का सुर्य चक्र…. पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page