Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नारकोटिक्स समन्वय (एनकॅार्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अफीम की खेती पर प्रतिबंध पर डीएम के निर्देश.. पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नारकोटिक्स समन्वय (एनकॅार्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक लेकर अफीम की खेती पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संभावित इलाकों में राजस्व, पुलिस व आबकारी विभाग के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को साझा अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित एनकॉर्ड जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्याता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थो कह रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से प्रभावी प्रयास करें। जिलाधिकारी ने जिले में नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं के नजदीक सिगरेट-गुटखा आदि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाय और मेडीकल स्टोर्स पर भी कड़ी निगरानी रख किसी भी दशा में अवैध ड्रग्स का कारोबार न होने दिया जाय। मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता बढाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें।

 

बैठक में संबंधित विभागों व संगठनों ने मादक पदार्थों के विरूद्ध संचालित अभियानों की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस पांगती ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के नजदीक सिगरेट-गुटखा आदि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले 335 व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा, मुकेश चंद रमोला, बृजेश कुमार तिवारी, गोपाल सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयेब हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने भी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

Related posts

नगर निकाय चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर डो टू डोर प्रचार करने में बढी प्रत्याशियों की दिलचस्पी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:पुरोला के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर बड़कोट बार संघ ने किया शोक ब्यक्त

admin

गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ऑपरेशन “सिन्दूर” की सराहना करते हुए देशवासियों से एकजुटता का आह्वान किया…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page