Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

संविधान दिवस पर दी विधिक कानून की जानकारी, सिविल जज योगीश गुप्ता ने न्यायपालिका से जुड़े पहलुओं को किया साझा… पढ़ें खबर।

बड़कोट। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के मागदर्शन में अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण बड़कोट सिविल जज योगीश गुप्ता द्वारा आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्थान न्यू सुमनग्रामर इंटर कालेज में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल जज योगीश गुप्ता ,उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनु सैनी,बीडीओ कैलाश रमोला, एसआई रघुवीर चौहान, और पीएलवी सुनील थपलियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के अन्तर्गत संविधान की मूल संरचना के संरक्षक के रुप में न्यायपालिका की भूमिका एवं महत्व, संविधान में उल्लेखित नागरिकों के अधिकार व कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला जिससे समतामूलक एवं न्याय आधारित समाज की स्थापना सुनिश्चित हो सके तथा साइबर क्राइम, नशा मुक्ति और यातायात नियमों सहित बैड टैच व गुड टैच आदि विषयों से संबंधित जानकारी दी गयी। कानूनी सरल माला पुस्तक भी वितरित किये गये।
अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण बड़कोट द्वारा शिविर में भारत के संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई व संविधान दिवस के अवसर पर सुमनग्रामर इंटर कालेज और बाल शिक्षा सदन स्कूल में “हमारा सँविधान” विषय पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शिविर मे नायब तहसीलदार खजान असवाल,विद्यालय के अध्यक्ष पूरन फर्स्वाण, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह राणा, अध्यापक – अध्यापिकाएं, समस्त स्टाफ, पैरा लीगल वालिंटियर सुनील थपलियाल व उर्मिला भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम नौटियाल ने किया।

Related posts

पी जी कालेज कर्णप्रयाग के दो दिवसीय 45 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:एस0पी0 ने दिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:पुरोला से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश व समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page