Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईआईटी कानपुर ने छात्र छात्राओं को समग्र विकास और टेक्नोलॉजी की दी जानकारी… पढ़ें खबर।

 

नौगांव । दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में सात दिवसीय समर कैंप के दौरान इंडिया इंस्टीट्यूट़स
ऑफ टेक्नोलॉजी और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में इग्नाइट समर कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को वाद -विवाद प्रतियोगिता,क्विज,कला, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता सहित सहित तमाम गतिविधियां आयोजित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडेय और प्रधानाचार्य रीना रावत की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडेय ने बताया कि देश आधुनिक और तकनीकी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ रहा है और हमें अपनी शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास के साथ साथ तकनीकी शिक्षा की तरफ भी ध्यान रखना होगा।
इसके अलावा आईआईटी कानपुर कानपुर मेंटर्स अमीत नौटियाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से आगे बढ रही है जिसमें हमें अपने कला और कौशल को मजबूत करना है।
कैंप में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद रावत, आईआईटी कानपुर मेंटरर्स अमीत नौटियाल, अशोक चौहान, जयदेव रावत, अवतार चौहान, अरविंद काला, दीक्षित पल्लव, विक्रांत नौटियाल सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Related posts

हादसा।चिन्यालीसौड़ के बनचौरा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत तीन लोग घायल।

Arvind Thapliyal

जोशीमठ आपदा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात

admin

उत्तरकाशी:आम बजट में आजादी के सौ साल बाद के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दिखाई देता है:-अग्रवाल

admin

You cannot copy content of this page