Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

उत्तरकाशी जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में लिये महत्वपूर्ण फैसले…जनपद की सभी विकसखडों में स्वच्छता और पौराणिक धरोहरों के लिये जिला पंचायत प्रतिवद्व:बिजल्वाण

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जिला पंचायत उत्तरकाशी बोर्ड की अंतिम बैठक संपन्न हो गई है। बोर्ड की बैठक में
जिले के 6 ब्लॉक में कूड़े डालनी की गाडियां मिलेगी , ग्रामीण बाजारों में मोबाईल शोचालय सौलर लाईट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

शुक्रवार को जिला पंचायत उत्तरकाशी बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि जिला पंचायत उत्तरकाशी अपने हर निर्णय में जनता के हित और विकास को सर्वोपरि रखे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बिजल्वाण ने कहा कि जिला पंचायत ने निर्णय लिया है कि नौगांव ब्लॉक के राजा रघुनाथ मंदिर गंगटाड़ी में प्रत्येक वर्ष दो दिवसीय आयोजित होने वाली देवालांग मेले का आयोजन अब जिला पंचायत द्वारा हर वर्ष कराया जाएगा, जिससे हमारी परंपरा और संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

वहीं जिला पंचायत बोर्ड ने पहली बार बड़ा निर्णय लेते हुए कूड़ा वाहनों को कुरेदने निर्णय लिया है। जिला पंचायत ने ग्रामीण बाजारों में कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए जिले के 6 ब्लॉकों में कूड़ा गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। यहां सफाई कर्मी भी अब वर्ष भर कार्य
करेंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जिला पंचायत के तमाम उतार चढ़ाव के बाके बाबजूद भी जिला पंचायत ने ज़िले के विकास को आगे बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें जिला पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार डामटा, बर्नी गाड़ , ख़रादी , ब्रह्मखाल, धरासू, डुंडा समेत दर्जनों छोटे- छोटे बाजारों में केवल यात्रा सीजन में अब सफाई कर्मीयों कि तैनाती होती थी अब वर्ष भर तैनाती रहेगी।
बैठक में आगामी चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर गहन विचार किया गया है। बैठक में उपजिलाधिकारी/ अपर मुख्य अधिकारी मुकेश चन्द्र रमोला, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट, प्रदीप कैंतूरा, मनीष राणा, चन्द सिंह पंवार, पूनम थपलियाल, शशि कुमाई, मधु भगवान, रविंद्र पंवार, वित्तीय परामर्शदाता नवनीत शेखर जोशी, अमित डिमरी, नितेश नौटियाल, ममराज, आदि मौजूद रहे है।

Related posts

विद्युत विभाग शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें समाधान,आम नागरिकों को न ही कोई असुविधा, अधिकारी विशेष ध्यान रखें:मुख्यमंत्री धामी   

Arvind Thapliyal

विधानसभा में कराये गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के दम पर लड़ेंगे 2022 का चुनाव.- केदार सिंह रावत

admin

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क 

admin

You cannot copy content of this page