Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पी जी कॉलेज उत्तरकाशी में मनाया गया हिमालय दिवस ली हिमाचल बचाने की शपथ…. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।मंगलवार को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में एन एस एस तथा एन सी सी के तत्वधान मे अनेकों कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो पंकज पंत जी द्वारा सभी प्राध्यापको, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा सभी स्वयंसेवियों तथा कैडेट्स को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात एन एस एस के स्वयंसेवियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत वानस्पतिक उद्यान तथा मुख्य परिसर में सफाई की गई। सफाई के उपरांत सभी स्वंयसेवीयों ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में छात्र अभिनव,हिमांशु, आहुति, महेश,शिवानी, अमीषा, अनिमेष तथा संजय ने अपने विचार भाषण तथा कविता के माध्यम से प्रस्तुत किए । प्राचार्य प्रो पंकज पंत जी ने हिमालय की उत्पत्ति तथा वर्तमान स्थिति  विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।उन्होंने छात्रों को भूकंप, भूस्खलन, ग्लेशियर पिघलना, पर्यावरण परिवर्तन विषयो की जानकारी दी। तत्पश्चात एन एस एस के छात्रों द्वारा तथा वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डा एम पी एस परमार जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एन सी सी के कैडेट द्वारा श्याम स्मृति वन में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एन एस एस की वरिष्ठ कार्यक्रम आधिकारी डा ऋचा बधानी ने कहा कि हिमालय हमारी  जलवायु तथा हमारी संस्कृति को प्रभावित करता है। कार्यक्रम अधिकारी डा परदेव सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अपने तरीके से हिमालय की रक्षा हेतु तत्पर रहना होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन सी सी के नोडल डा एम पी एस राणा, डा जयलक्ष्मी रावत, डा संजीव लाल, डा आराधना, डा रीना समेत समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये बोलेरो वाहनों एवं मोटरसाइकिलो का किया फ्लैग ऑफ

admin

उत्तरकाशी :तीर्थयात्री के खोये बैग को नकदी व मोबाईल के साथ पुलिस ने वापस लौटाया

Jp Bahuguna

बड़कोट-वायु पुराण एवं गरुड़ पुराण परायण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ,निकली देवडोलियो के भव्य शोभा कलश यात्रा,पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page