Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में करियर गाइडेंस कार्यक्रम, बालिकाओं को दिया गया भविष्य का मार्गदर्शन,कृषि और बागवानी के क्षेत्र में छात्र छात्राओं दी जानकारी… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव।समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में आज करियर एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डामटा क्षेत्र के ग्राम लोदन के निवासी उत्कृष्ट समाज सेवी स्थानीय युवा उद्यमी रोविन वर्मा एवं पुलिस चौकी डामटा के प्रभारी रतन सिंह बिष्ट,समाज सेवी दयाराम थपलियाल ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को करियर से संबंधित विषय पर विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुते अपनी पढ़ाई के साथ अपने हुनर एवं कौशल की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। युवा उद्यमी रोविन वर्मा ने छात्र -छात्राओ को अपने द्वारा स्वरोजगार के लिए कृषि, बागवानी, नर्सरी , प्रोल्टी फ़ार्म के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य एवं अ नुभव साझा करते छात्राओं से अपने हुनर एवं कौशल की पहचान के साथ आगे बढने की बात की गयी । उन्होंने छात्राओं को 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल विकास योजनाओं के बारे में भी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गयी। चौकी प्रभारी रतन सिंह बिष्ट ने छात्र -छात्राओ को साइबर क्राइम के विषय पर विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए उन्हें साइवर ठगी से बचने के लिए सर्तक एवं जागरूक रहने की बात कही गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार काला ने कहा की इस तरह के गाइडेंस कार्यक्रम छात्र -छात्राओ के लिए उपयोगी होते हैं । ताकि जीवन में आगे जाकर वह आत्म निर्भर बन सके ।

कार्यक्रम के इस अवसर पर समाज सेवी दयाराम थपलियाल, नैपाल सिंह रावत, राजेश भण्डारी, गुड़मला वर्मा, रमेश शाह, यशपाल सिंह राणा, चन्द्र शेखर मैठाणी, मनोहरी लाल थपलियाल,जीवन सिंह, विशेश्वरी भण्डारी, प्रमिला रावत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:हिमालयन बुज़्ज़ मिस उत्तराखंड 2021 बनी बड़कोट निवासी शालिनी डोभाल

admin

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर शिवालय की भी स्थापना और रात्रि जागरण।

Arvind Thapliyal

मुख्य गोदाम विकासनगर का आपूर्ति विभाग हुआ बेशर्म, आम पब्लिक के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ से नही आ रहे बाज,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page