Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई सड़क पर घटिया डामरीकरण, ग्रामीणों में रोष, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। ‌प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानाचट्टी से दांगुड़ गांव-पिंडकी-मदेश-निशनी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दांगुड़ गांव के पास ठेकेदार द्वारा मिट्टी के ऊपर ही घटिया गुणवत्ता के साथ डामरीकरण किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष रावत, कुलदीप रावत, मुकेश रावत, गिरीश रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर रोष जताते हुए कहा कि इस तरह का घटिया कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

 

सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर पंवार माही ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और पीएमजीएसवाई विभाग से मामले का संज्ञान लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया और कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के साथ ही धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश अधिकारियों में मचा हड़कंप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। नैनीताल हाईकोर्ट में बड़कोट पेयजल योजना को लेकर सुनवाई पत्रकार सुनिल थपलियाल की याचिका पर सुनवाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:सेब से लदे पिकअप वाहन दुर्घटना में दो की मौत

admin

You cannot copy content of this page