Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजलाड़ी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, दो शिक्षकों के भरोसे 36 छात्र,छात्र छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था हो रही प्रभावित…. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजलाड़ी में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षकों के पदों के सापेक्ष वर्तमान में मात्र दो शिक्षक ही तैनात हैं।

 

विद्यालय में पिछले एक माह से विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी है, जिससे डिजिटल पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बर्फिया लाल केशवानी पिछले सप्ताह पांच दिन गणित प्रशिक्षण में रहे, एक दिन विद्यालय आए और अब जनगणना प्रशिक्षण के लिए बड़कोट गए हुए हैं।

 

ऐसे में पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी अकेली शिक्षिका सरिता रावत पर है, जो कक्षा 6, 7 और 8 के 36 छात्र-छात्राओं को एक ही कक्ष में बैठाकर पढ़ाने को मजबूर हैं।

मामले को लेकर अभिभावक संघ के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।

एसएमसी अध्यक्ष बलदेव सिंह राणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजलाडी़ शिक्षकों की कमी से जूझ रहा और शिक्षा विभाग सुनवाई नहीं कर रहा जिसको लेकर स्थानीय निवासी और अभिभावक बहुत बार अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होना शिक्षा व्यवस्था प्रभावित करना है।

Related posts

पुरोला का युवक तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित कॉजल की लकड़ी के साथ विकासनगर में गिरफ्तार

admin

आराकोट में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस मौके पर जांच में जुटी…..?

admin

उत्तरकाशी सहित आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page