Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर ‌।बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। जनपद के नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी के लिए एक महिने से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया जबकि हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज जी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती के साथ प्रदर्शन किया और सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।
इधर तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अब अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील करते हुए भुख हड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।
नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से बड़कोट का पेयजल संकट कम नही होगा। यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है ,धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से जल्द पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए 4 महीने से परेशान है और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया ,सरकार जल्द विचार करे। पहले दिन अनिश्चितकालीन धरने में बैठने वाले जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सहकारी समिति अध्यक्ष अजय रावत,प्रवीन सिंह रावत,दिपेंद्र मिश्रवान और जय सिंह चौहान बैठे। जबकि प्रदर्शन में पूर्ण सिंह रावत, अजय सिंह बडिया, पूरण फर्स्वाण,विजय सिंह भक्त,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा,राजाराम जगूड़ी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, संजय अग्रवाल,नरोत्तम रतूड़ी, सत्य प्रसाद ,पीएन नौटियाल ,कपिल राणा,नीरज रावत,सोबेन्द्र सिंह,रमेश सिंह, यशवंत रावत,शांति प्रसाद,तेग सिंह,मनवीर सिंह,झावर सिंह राणा,सोहन गैरोला,तरवीन रामप्रकाश,ललिता भंडारी,ममता,देवेश्वरी चौहान ,अमित,जयशीला, सरिता,गीता,बबिता, कमला देवी, सोना देवी,स्वतंत्री देवी,एलासी ,जगदम्बा ,मनीषा,रीना, सुमन चौहान,राजकुमारी,भारती,गोपाल भंडारी,महिपाल,मंजू गौड़ ,निशा,शकुंतला,बनिता,,असरफी,ठाकुरी देवी,विजयपाल ,प्रवीन जगदीश ,दलवीर सिंह,सुनपायी,राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल थे।

Related posts

आपदा मद से होगी क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत,  खंड शिक्षा अधिकारी दो सप्ताह के भीतर निदेशालय को भेजें प्रस्ताव:डॉ धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

ग्राम पंचायत के पेयजल के मूल श्रोत का हुआ जीर्णोद्धार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का किया धन्यवाद…

Arvind Thapliyal

गढ़वाल स्काट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान से  हुए बंद

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page