Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

ईमानदारी:-पुलिस जवानों ने श्रद्धालु के खोये बैग को 32 हजार की नगदी व तीन मोबाइल फोन सहित वापस लौटाया

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

जानकीचट्टी पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उत्तराखंड मित्र पुलिस के ईमानदारी का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का नोटों से भरा बैग व तीन मोबाइल फोन खोजबीन कर वापस लौटाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुम्बई से यमुनोत्री धाम यात्रा पर आये एक श्रद्धालु प्रदीप धर्मा निरजेकर ने आज पुलिस चौकी जानकीचट्टी पर आकर बताया कि उनका बैग जिसमें उनके 32,000 रु0 की नगदी, 03 मोबाईल व अन्य समान है कहीं खो गया है,तीर्थयात्री के बतायेनुसार जानकीचट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भगत दास, कांस्टेबल सब्बल व कांस्टेबल संजय द्वारा बैग को तलाश कर अथक प्रयास के बाद ढूंढ निकाला तथा वापस श्रद्धालु के सुपुर्द किया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस जवानों का आभार व्यक्त कर सराहना की गयी।

Related posts

उत्तरकाशी:-कलक्ट्रेट परिसर के गंगोत्री भवन में स्थापित होगा डिस्ट्रिक्ट स्मार्ट कंट्रोल रूम, छह माह में होगा तैयार

admin

एक्सीडेंट:- बर्फवारी के बाद पाला बना नासूर ,एक बच्ची की दर्दनाक मौत , 9 घायल, एक महिला गंभीर

admin

एक फैसले के कई संदेश, पहली परीक्षा में सीएम तीरथ सिंह रावत हुए पास ,हरदा की प्रतिष्ठा को एक बार फिर लगा धक्का ,नोटा तीसरे स्थान पर- सल्ट उपचुनाव ,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page