Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अच्छी पहल। मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल एवं ग्राम प्रधान थाती धनारी तनुजा चौहान ने लगाया मेडिकल कैंप।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी आज मैक्स सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल एवं ग्राम प्रधान थाती धनारी श्रीमती तनुजा चौहान के सहयोग से जड़ी दुमका निकट बीआरसी केंद्र पंचायत भवन परिसर में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ सिराज न्यूरो स्पेशलिस्ट, डॉक्टर दृष्टि जनरल फिजिशियन नर्सिंग स्टाफ श्रुति ,स्मिता मार्केटिंग रजत पटवाल ने 150 ग्रामीणों का इलाज किया इस निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में निशुल्क दवाइयां वितरित की गई दूर दराज के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया वही ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती तनुजा चौहान और मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टरों का बहुत आभार जताया ग्रामीणों ने कहा कि राजधानी देहरादून से मैक्स अस्पताल के डॉक्टर जो दूर दराज क्षेत्रों में ग्रामीणों का इलाज करने आए हैं इसके लिए ग्रामीण अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं मैक्स जैसे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, ECG, पैथोलॉजी टेस्ट ओर दवाइयां निशुल्क वितरित की है जिसके लिए आयोजन धन्यवाद के पात्र हैं। स्वास्थ्य शिविर में
नारायण सिंह मटूडा, प्रेम दत्त भट्ट, शूरवीर सिंह ,गुनसोला ,अमित राणा, मनोज धस्माना, धर्मेंद्र राणा, विनोद रावत, सुरेंद्र नेगी अजीत परमार, प्यार सिंह आदि लोगों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शिरकत कर सहयोग प्रदान किया।

Related posts

बड़कोट नगर पालिका में गहराया पेयजल संकट अब लोगों ने बाल्टियां बजाकर जगाया सरकारी सिस्टम को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर खेल विभाग आयोजित करेगा क्रॉस कंट्री दौड़

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:बारिस के कारण मलवा व बोल्डर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग जगह-जगह अवरुद्ध

admin

You cannot copy content of this page