Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर खेल विभाग आयोजित करेगा क्रॉस कंट्री दौड़

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाश

आगामी 2 अक्टूबर गांधी जंयती की पूर्व संध्या पर खेल विभाग उत्तरकाशी द्वारा क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निधि द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में 01 अक्टूबर को मनेरा स्टेडियम में क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ओपन महिला एवं पुरूष वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र की क्रॉस कन्ट्री दौड़ एवं 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरूष वर्ग की वैर्टन दौड़ आयोजित होगी जिसकी दूरी 5 किमी0 होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी ने क्रॉस कन्ट्री दौड में सम्मलित होने वाले सभी धावकों को प्रातः 8ः30 बजे मनेरा स्टेडियम में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है। क्रॉस कन्ट्री दौड़ में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को खेल विभाग द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा।

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया औचक नरीक्षण

Arvind Thapliyal

श्रीमदभागवत केवल कथा नहीं, मन को सुंदर और शुद्ध बनाने का सशक्त माध्यम है :शिव प्रसाद नौटियाल

admin

गंगोत्री में धर्मस्थ मंत्री के बयान पर भड़के तीर्थपुरोहित, प्रदर्शन के साथ किया पुतला दहन ,वीडियो में देखे व सुने तीर्थपुरोहित की जुबानी……

admin

You cannot copy content of this page