Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद होंगे,मुहूर्त 10:28 बजे, अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में बंद होंगे कपाट… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट (उत्तरकाशी) विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तय किया गया है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव के लिए प्रस्थान करेगी, जहां शीतकाल में मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना होगी।

उल्लेखनीय है कि शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम के कपाट करीब छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

Related posts

*चकराता महाविद्यालय में “उत्तराखंड महोत्सव” हुआ संपन्न*

admin

उत्तरकाशी:कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर जनता को बताएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं::सौरभ थपलियाल

admin

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिए उकसाने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page