Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:बारिस के कारण मलवा व बोल्डर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग जगह-जगह अवरुद्ध

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

लगातार हुई बारिस के कारण जनपद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग रात से अवरुद्ध हो गए हैं।कुछ ग्रामीण मोटरमार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं।राजमार्गों पर दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हेल्गूगाड के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट, धरासू बैंड, कल्याणी, अचानक होटल, सिल्क्यारा मरगांव के पास मलवा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। NH- बड़कोट तथा रानी कंस्ट्रक्शन के द्वारा उक्त स्थानों पर मार्ग सुचारू किये जाने हेतु मशीन कार्यरत हैं। मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विकासनगर-बड़कोट राजमार्ग नौगांव से आगे मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है ।
चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
वर्तमान तक जनपद के अन्तर्गत 04 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।

Related posts

गीठ पट्टी के बाडिया गांव में होगा भव्य श्री विष्णु महापुराण व्यासपीठ पर राष्ट्रीय सन्त डॉ दुर्गेश महाराज का बड़कोट में हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भारत पाक युद्ध की 54वीं वर्षगांठ पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि और आयोजित हुये विभिन्न कार्यक्रम… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सुगम व सुरक्षित यात्रा संचालन को सभी पुलिसकर्मी सतर्कता व सेवाभाव से करें ड्यूटी,पुलिस  जवानों को डी0एम0 व  एस0पी0 ने किया ब्रीफ

admin

You cannot copy content of this page