Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

माघ मेले में स्वर कोकिला रेशमा शाह ने जमुना कू पाणी और रतू की तू सरोज बांद पर मचाया धमाल।

 

 

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी जनपद में 14जनवरी से चल रहे पौराणिक माघ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम मचा रखी हैं जहां जनपद के स्थानीय कलाकारों के द्वारा दिन में प्रस्तुतियां दी जाती हैं और रात में

उत्तराखंड के स्टार कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे और लोगों का मन जीत रहे हैं। पौराणिक माघ मेले के सांस्कृतिक संध्या की सातवीं रात्रि स्वर कोकिला और विस्मीलाह पुरूस्कार से सम्मानित उत्तराखडं की लोक गायीका रेशमा शाह के नाम रही जहां रेशमा ने सेकंडों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला यहां तक की अतिथि और जिला पंचायत उत्तरकाशी की पूरी टीम तांदी लगाने के लिये माघ मेले के मंच पर पंहुच गई।

रेशमा शाह ने देव जागर,समेश्वर महाराज,ले भूजी जाल चुडा़,रतू की सरोज बांद।

जामूरे बूटूके, है साबसे सौणी ये,भरतू मामा,पाणी री टांकी रे ओ मामा और जमुना कू पाणी व रतू की तू सरोज बांद सहित तमाम गढवाली और जौनसारी गानों पर खूब धमाल मचाया और रेशमा शाह ने जिला पंचायत उत्तरकाशी व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वर्गीय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संकल चंद रावत के सुपुत्र शिक्षक प्रमोद रावत व मधु रावत रहे जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वं०सकल चंद रावत को याद किया।

कार्यक्रम में कुलदीप बिजल्वाण,जिला पंचायत प्रतिनिधि डामटा कफनौल से विपिन थपलियाल,जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, प्रदीप कैन्तुरा, श्रीमती शशी कुमाई, मनोज मिनान, श्रीमती मधू भटवान, सहित जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Related posts

स्वामी विवेकानन्द के पथ पर अग्रसर होने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया, नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत………

admin

पंपिंग योजना की स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन 39वें दिन भी जारी पूर्व विधायक केदार सिंह रावत पंहुचे धरना स्थल नहीं बनी बात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में गैस संकट से उपभोक्ता और व्यापारी परेशान, घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही रिफिल,गैस की गाड़ी पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए उमड़ रही भीड़, नौगांव एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता; व्यापार मंडल और जय हो ग्रुप ने दी आंदोलन की चेतावनी….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page