Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी:-सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में कल रहेगा अवकाश, शिक्षक रहेंगे उपस्थित,पढ़े पूरी खबर…..

उत्त्तरकाशी
भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 06.10.2022 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06.10.2022 से दिनांक 08.10.2022 तक उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मंडल के जनपदों तथा गढ़वाल मण्डल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिससे पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने की सम्भावना के दृष्टिगत स्कूली छात्र / छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।

अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/डीएम अभिषेक रुहेला ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 07 अक्टूबर, 2022 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सेवानिवृत्त होने पर डायट प्रवक्ता को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :यमुनोत्री में एक माह पूर्व खोया श्रद्धालु का मोबाईल, पुलिस के जवानों ने खोजकर कोरियर से वापस लौटाया

Jp Bahuguna

बड़कोट पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page