Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देवराणा रेंज में सेब के बगीचों में लगी भयानक आग,वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

 

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। बड़कोट वन प्रभाग के जंगलों में इन दिनों जंगल में इन दिनों भयानक आग लगी हुई है।
मामला देवराणा रेंज का जहां आग ने भयानक रूप ले लिया है और आधा दर्जन से अधिक लोगों के सेब के बगीचे आग के हवाले हो गये हैं जिसमें वन विभाग आग बुझाने में नाकाम नजर आ रहा।
देवराणा रेंज के बगीचों में लगी आग पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
वन विभाग के कर्मचारियों के बेतुके बयानों से स्थानीय बागवानों में भारी आक्रोश है।
भाजपा नेता संजय थपलियाल ने आरोप लगाया लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग डीएफओ से की है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सहयोग देने की ग्रामीणों ने दूरभाष पर बताया कि जब ग्रामीणों बचाव की मांग की तो एक कर्मचारी ने स्थानीय लोगो को अपने बगीचों की देखभाल स्वयं करने की दी सलाह।
पोखूटा में केदारदत्त थपलियाल, शिव प्रसाद थपलियाल, दौलतराम सेमवाल एवं रामेश्वर थपलियाल के बगीचों तक आग ने काफी नुकसान पहुंचाया है।
वहीं एक नेपाली के डेरे पर भी आग लगी है और जलकर राख हो गया।
केदारदात्त एवं दौलतराम सेमवाल के बगीचे में सेब के काफी पेड़ों को नुकसान पहुंचा है, ग्रामीणों ने आग से हुये नुकसान का विभागीय अधिकारियों से जायजा लेने की मांग की और मुआवजा देने की भी मांग की है।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के पदाधिकारी, पत्रकार हितों से जुड़े कई मुद्दों पर धामी ने जताई सहमति

Team Yamunotri Express

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भूमि और क्षतिग्रस्त मकानो का मुआवजा न मिलने से प्रभावितो ने ब्रह्मखाल मे ढोल नगाडो के साथ धरना प्रर्दशन और मदन लाल ने की भूख हडताल प्रारंभ

admin

You cannot copy content of this page