Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

कर्णप्रयाग कालेज के स्टाफ ने युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में बैनिताल का किया शैक्षणिक भ्रमण

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली 

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के युवा पर्यटन क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को कालेज स्टाफ बैनिताल पहुंचा। जनपद चमोली में कर्णप्रयाग मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की सड़क दूरी पर समुद्र तल से 8000 फीट की उचाईं पर स्थित बैनिताल अपने प्राकृतिक सौंदर्य से पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में फैले घास के मैदान, जिसे स्थानीय भाषा में बुग्याल कहा जाता है,यहां का विशेष आकर्षण है। हिमालयी पर्वत श्रृंखला के नयनाभिराम दृश्य यहां आने वालों का मन मोह लेते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ का मानना है कि यदि यहां पहुंचने वाले सैनानी पर्यावरणीय संरक्षण का पालन करें तो इसकी प्राकृतिक सुंदरता बरकरार रहेगी। डा.वाई.सी.नैनवाल, डा.के.के.द्विवेदी, डा.हरीश बहुगुणा व डा.विजय कुमार ने बैनिताल का शैक्षणिक भ्रमण कर यह निष्कर्ष निकाला कि यह स्थल औषधीय वृक्षों,जड़ी बूटियों और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण उतराखंड की धरोहर है। राज्य सरकार की फिल्म नीति के तहत यह फिल्म निर्माता-निर्देशकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी हो सकता है। पर्यटन बढ़ने से होम स्टे के साथ-साथ युवाओं के स्वरोजगार के अनेक अवसर सृजित हो सकते हैं। चारों ओर के खुलेपन के कारण बैनिताल एक “एस्ट्रो विलेज” के रूप में विकसित हो सकता है।

Related posts

उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने के लिए सड़कों का उचित प्रबंध किया जांये: महाराज

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा में साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका को मिली सराहना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

तेज गर्मी के बाद अब तेज आंधी तूफान ने बढाई मुस्किल फसलें भी बर्वाद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page