Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में दो की मौत, दो लोग घायल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

कल शाम गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम साढ़े पांच बजे के लगभग हर्षिल झाला के पास टाटा सफारी वाहन संख्या Dl12-co7128 दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें चार लोग सवार थे।जिनमें से एक ब्यक्ति ने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया था, जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा।मृतकों में वन्दना आहूजा पत्नी आशीष व आर्यन पुत्र आशीष शामिल हैं।जबकि घायलों में अनिता पत्नी पीयूष व आशीष पुत्र डी एल आहूजा शामिल हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।दुर्घटना सम्भवतः बर्फ में फिसलने के कारण हुई माना जा रहा है।मृतक व घायल चारों लोग चकराता देहरादून निवासी थे।मृतक सेना के ब्रिगेडियर की पत्नी व पुत्र हैं।

Related posts

नारकोटिक्स समन्वय (एनकॅार्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अफीम की खेती पर प्रतिबंध पर डीएम के निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

डोईवाला कालेज में एचडीएफसी के सहयोग से एनपीएस जागरूकता कार्यशाला आयोजित…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने किया जोहार क्लब मैदान में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव-2022 का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page