Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के जनपद उत्तरकाशी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है,VIP भ्रमण के दौरान शहर मे जीरो जोन लागू रहेगा, ट्रैफिक डायवर्जन/यातायात प्लान निम्न प्रकार से रहेगा।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। गंगोत्री मार्ग भटवाडी की ओर से आने वाले समस्त वाहन तेखला पुल से डायवर्ट होकर तिलोथ पावर हाउस ग्राउण्ड में पार्क होगें।

📍 ऋषिकेश-धरासू-मातली मार्ग से उत्तरकाशी आने वाले समस्त वाहन मनेरा बाईपास से डायवर्ट होकर मनेरा पुल-बैराज होते हुये बडे वाहन ट्रक यूनियन ग्राउण्ड जोशियाडा और छोटे वाहन इंद्रावती पुल पार्किंग में पार्क होंगे ।

📍 धौन्त्री-मानपुर मार्ग से आने वाले समस्त वाहन तिलोथ पावर हाउस ग्राउण्ड में पार्क होंगे

📍 ऋषिकेश, बडकोट से भटवाडी हर्षिल-गंगोत्री जाने वाले वाहन मनेरा बाईपास से डायवर्ट होकर जोशियाडा की ओर से तेखला पुल होते हुये जायेंगे।

📍 गंगोत्री से ऋषिकेश, बडकोट की तरफ जाने वाले वाहन तेखला पुल से डायवर्ट होकर जोशियाडा-मनेरा होते हुये जायेंगे।

📍 वीआईपी प्रोग्राम के दिन भारी वाहन प्रातः 06.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बन्दरकोट में पार्क रहेंगे।

📍 खरीददारी या अन्य कार्य के लिये बाजार आने वाले वाहनों पर भी ये प्लान लागू होगा।

 

नोट- उक्त रुट प्लान मेडिकल इमरजेंसी के वाहनों को छोडकर सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा।

 

कृपया सभी लोग उक्त ट्रैफिक प्लान का पालन करें, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

पहल।दयारा की तर्ज पर होगा रूपनौल सौड़ में होगा दूधागाडू़ मेला… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :एडीआईओ पर कार्यवाही को लेकर पत्रकारों ने पुरोला, बड़कोट, उत्तरकाशी में दिए ज्ञापन

Jp Bahuguna

राज्य की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति के लिए टीएचडीसी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करेगा यूजेवीएन लि.,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page