Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा सेतु अभियान में किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ को दी विकास की सौगात, महाविद्यालय भवन व मिनी स्टेडियम सहित कई घोषणाएं,सेवा सेतु अभियान से जनसेवा को गति, बर्नीगाड़ में लगभग 215 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव/उत्तरकाशी।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित जिलावार शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को उच्च शिक्षा की सौगात दी। महाविद्यालय का शुभारंभ क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागों के विभिन्न लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए साथ ही विभागीय अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आमजन को मिल रहे लाभों की जानकारी ली। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल रहा है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बर्नीगाड़ में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति, युवाओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह एवं स्नेह हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्य केवल योजनाएं बनाना और आदेश जारी करना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प का प्रतीक है, जिससे आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 215 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी। मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है और स्थायी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, संपर्क, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच में गरीबों, किसानों, युवाओं, सैनिकों और मातृशक्ति का सशक्तीकरण प्रमुख स्थान रखता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत देने और जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया गया है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में 3.10 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। हमारी मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों, सिलाई-बुनाई, हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, एकल महिला स्वरोजगार योजना और सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी पहल भी महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं इस बार 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा में दर्शन किए है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है तथा सरकार ने सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून लागू किए हैं। सरकार ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है जिससे पिछले 5 वर्षों में 35,000 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर मिली हैं।

 

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का बर्नीगाड़ आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 215 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं तथा राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के उद्घाटन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के भवन और कैम्पस के निर्माण को जल्द शुरू करने की घोषणा की एवं राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने, बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ तक मोटर मार्ग के निर्माण की घोषणा की। डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल और सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा इसकी घोषणा पहले भी की गई हैं तथा मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ को उच्चीकृत किए जाने की घोषणा की।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व विधायक मालचंद, नारायण सिंह चौहान, नवीन ठाकुर, सत्येंद्र राणा, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, किरण रावत, जगमोहन चंद, अनिल चौहान, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ममता पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, प्राचार्य पंकज पंत सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

जनपद मुख्यालय में पुलिस फायर व एलआईयू की टीम ने किया गया विभिन्न कोचिंग सेन्टर का सुरक्षा ऑडिट और उत्तरकाशी मे कोचिंग संस्थानो का सुरक्षा ऑडिट करेगी पुलिस व फायर की टीम….

Arvind Thapliyal

समस्या।बागवानों को नहीं मिला सेब का बीमा काश्तकारों में भारी आक्रोश प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन और आंदोलन की चेतावनी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री- पुरोला विधानसभा में दीपक के समर्थकों में भारी उत्साह, ढोल – नगाड़ों की थाप पर झूम उठे समर्थक, पटाखे फोड़ कर बांटी मिठाइ…….

admin

You cannot copy content of this page