Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रि को आया हार्ट अटैक भेजा हायर सेंटर.. पढ़ें खबर।

बड़कोट। यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे राजस्थान निवासी 54 वर्षीय तीर्थयात्री नरेंद्र की जानकीचट्टी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। हार्ट अटैक आने पर उन्हें सीएचसी जानकीचट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा।
आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को नरेंद्र नाम के तीर्थयात्री अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। इसी दौरान जानकीचट्टी में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रशासन ने युकाडा से समन्वय कर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई। अपराह्न 2:28 बजे तीर्थयात्री को हेलीकॉप्टर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :छावनी में तब्दील पुरोला, विरोध में यमुनाघाटी के बाजार बंद, एडीम की आमजन से शांति, कानून ब्यवस्था बनाये रखने की अपील

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी जिले में होगा ढाई सौ करोड़ का निवेश : प्रेमचन्द अग्रवाल

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:हाकम सिंह के रिजॉर्ट की आज राजस्व व वन विभाग की टीम ने किया भौतिक सत्यापन,अतिक्रमण की पुष्टि

admin

You cannot copy content of this page