Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सी0ओ0 बडकोट ने नौगांव में स्थानीय व्यापार मण्डल एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

 

 

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने आज चौकी नौगांव में स्थानीय व्यापार मण्डल व क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। सी0ओ0 ने गोष्ठी में व्यापार मण्डल के सदस्यों से नौगांव बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया गया तथा सभी व्यापारियों को भारी वाहनों को रात्रि के समय में ही लोड-अनलोड करने की हिदायत दी गयी, बाजार क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण न करनें तथा किसी भी बाहरी व्यापारी का यहां पर अपना व्यापार स्थापित करने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करने के निर्देश दिये गये साथ ही बाहर से आये मजदूर, किरायेदारों व घरेलू नौकरों के भी शत्-प्रतिशत सत्यापन कराये जाने हेतु बताया गया।

इस दौरान सी0ओ0 ने सभी को नशा के कुप्रचन के प्रति सजग करते हुये नशे से दूर रहने तथा होटल,ढाबों में शराब परोसने वालों की सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गयी। सभी को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग भी किया गया।

Related posts

रविवार के कोविड कर्फ्यू में सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, दुकानें बंद

admin

कार्रवाई। 219ग्राम  अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था ।श्रीमद भागवत एक पुस्तक नहीं अपितु भवसागर है : डाॅ. दुर्गेश आचार्य…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page