Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

राज्य की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति के लिए टीएचडीसी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करेगा यूजेवीएन लि.,पढ़े पूरी खबर….

दिनेश शास्त्री

देहरादून
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएन लि.) की आज हुई बोर्ड बैठक में राज्य की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में स्थापित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यूजेवीएन लि. के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा इस बात पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है कि यूजेवीएन लि. की ऐसी परियोजनाएं जो दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित हैं तथा जिनके निर्माण पर बहुत अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी तथा जिनके निर्माण में कई कठिनाइयों का सामना पड़ सकता है, उनके निर्माण हेतु यूजेवीएन लि. एवं टीएचडीसी का संयुक्त उपक्रम बनाया जाए। इससे परियोजनाओं के बनाने में सामने आने वाली कई समस्याएं कम होंगी तथा परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होने बताया कि एक अन्य निर्णय में राज्य में सौर ऊर्जा की क्षमता के समुचित उपयोग हेतु राज्य सरकार एवं विभिन्न सरकारी संस्थाओं की खाली पड़ी जमीनों पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण हेतु यूजेवीएन लि. को अधिकृत किया गया।
बोर्ड बैठक के आज के निर्णयों से निश्चित रूप से राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ ही राष्ट्र की ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति में सहयोगी भी बनेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी जिले में विभिन्न क्षेत्रों विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी ने आज मोबाइल वैन को दी हरी झंडी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

टिहरी लोकसभा सांसद ने उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में 200यूनिट बिजली फ्री देने की उठाई संसद में मांग…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने हर्षोल्लास से मनाया विदाई समारोह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page