Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

हादसा :पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया वाहन, चालक की मौत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

यहां भारी बारिस के चलते पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई !पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच शटल वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालक की मौत हो गई।
तेज बारिश के दौरान करीब दोपहर बाद तीन बजे के लगभग सोनप्रयाग शटल पुल से एक किमी की दूरी पर सड़क के किनारे खड़े वाहन UK13 TA 0508 पर पहाड़ी की ओर से अचानक पत्थर गिरने से वाहन के अंदर बैठे चालक अनिल बिष्ट उम्र 50 की वाहन में दब जाने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची वाहन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक की वाहन के अंदर दब जाने से मौत हो गई। वाहन पत्थर की चपेट में आने से पूर्णत क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उस स्थान पर दो अन्य वाहनों के पत्थर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होने की सुचना हैं !भारी बारिस के चलते उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है !

Related posts

कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से हो अनुपालन , कई दुकानें कराई बन्द, व्यापारियों ने जताई नाराजगी ,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में नालसा एवं महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर हुई जागरूकता गोष्ठी

admin

बड़ी खबर।यमुना घाटी के डामटा पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुआ स्वागत और देवराणा को राजकीय मेला और डामटा में खेल मैदान की हुई घोषणा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page