Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल, भागीरथी घाटी विकास व यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज राज्यमंत्री एवं भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री को भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न दायरों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा शीघ्र आहूत किए जाने हेतु तिथि निर्धारित करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया।

इस दौरान यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया।

भेंट के अवसर पर रामसुंदर नौटियाल ने मुख्यमंत्री को भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित डायरी एवं कैलेंडर भी भेंट किया तथा उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के सतत विकास के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है तथा राज्य सरकार निरंतर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

Related posts

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला के नये प्राचार्य होंगे डा.डी.पी.भट्ट…पढें।

Arvind Thapliyal

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :एस ओ पी के अनुपालन के अनुसार ही खुलेंगे विद्यालय:डीएम

admin

You cannot copy content of this page