Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized पिथौरागढ़ राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ावों में बढ़ता नशे का कारोबार, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश… पढ़ें खबर।

बड़कोट। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी और खरशाली क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धाम यात्रा के दौरान जगह-जगह नशेड़ियों के झुंड खुलेआम दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी अरविंद रावत ने कहा कि यमुनोत्री जैसे आस्था के केंद्र में इस प्रकार की गतिविधियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इसका गलत संदेश श्रद्धालुओं और युवाओं पर पड़ेगा।

वहीं समाजसेवी संदीप राणा ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नशे से जुड़े लोगों को पकड़ने के बाद केवल चालान कर छोड़ दिया जाता है, जिससे ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने प्रशासन से नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा धाम क्षेत्र की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने की मांग की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीओ बड़कोट को विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

एक्सक्लुसिव:-विलुप्ति की कगार पर पहुंचे गिध्दों के झुंड दिखाई देना स्वस्थ पर्यावरण की पहचान:शेखर राणा

admin

You cannot copy content of this page