Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई।चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी,पुरोला पुलिस द्वारा 02 और नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख कीमत की स्मैक बरामद…… पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा-2026 के सुगम तथा सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में चौकी डामटा पुलिस टीम द्वारा आज 15 मई 2026 की तड़के को जनपद के प्रवेश बैरियर डामटा पर चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK07DQ8361 (एवेंजर) से स्मैक की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 9.37 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है, नशे के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बद्रीनाथ पहुॅचकर किया मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

admin

यमुनोत्री बार एशोसिएशन चुनाव- अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह रावत,सचिव पद पर प्रकाश विष्ट निर्विरोध चुने गये। पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

हे माँ यमुना ,आखिर कब सुधरेगी ये रोड़, गड्डो में तब्दील एनएच ,कोई सुध लेने वाला नही ,मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, यूट्यूब चैनल पर वीडियो में देखे बदहाल स्थिति को व पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page