Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची असम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मीडिया दिग्गज रिनिकी भुयान शर्मा एवं परिजन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
श्री बदरीनाथ धाम:

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम मे शामिल होकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्वोत्तर भारत की मीडिया दिग्गज एवं प्रसिद्ध व्यवसायी रिनिकी भुयान शर्मा आज बुद्धवार पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची।

हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर में  दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष‌ अजेंद्र अजय ने अतिथियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की।
अतिथियों ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन की प्रशंसा की।कहा कि सौभाग्य है कि उन्हें श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मलित होने तथा भगवान बदरीविशाल तथा केदारनाथ दर्शन का पुण्य प्राप्त हुआ है। श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात अतिथिगण हैलीकाप्टर से वापस रवाना हुए।
इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने की “लखपति दीदी मेला कार्यक्रम” में शिरकत,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया लखपति दीदी के रूप में सम्मानित

admin

नागपंचमी पर्व में बटर फ़ेस्टीवल,शेषनाग के दर्शन को सैकड़ो की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

admin

पांच साल के कार्यकाल में नगर पंचायत नौगांव का हुआ चहुमुखी विकास:शशी मोहन राणा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page