Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी से की मुलाकात और सौंपा ज्ञापन… पढ़ें।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल।तहसील के नगर व्यापार मण्डल बड़कोट के व्यापार मंडल के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी का स्वागत किया और नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को लिखे ज्ञापन में लिखा कि नगर पालिका परिषद् बड़कोट में लगे सीसीटीवी कैमरे विगत कई माह से बंद पड़े हैं और अधिकतर कैमरे खराब हो रखे हैं । बताया कि नगर क्षेत्र में आये दिन चोरीयां तथा गाड़ियों में तोड़-फोड़ होती रहती है और दूसरी ओर अराजकतत्वों ने लोगों की संपत्त्तियों को नुकसान पहुँचाया है जिससे नगर क्षेत्र में शान्ति भंग हो रही है।
उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका परिषद् बड़कोट में लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्दी दुरुस्त किया जाएगा व्यापारियों के द्वारा क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर रावत, महामंत्री सोहन गैरोला, मनोज अग्रवाल, अजय चौहान, नीरज रावत, तनवीर राणा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

16दिसम्बर विजय दिवस के रूप में मनाया जायेगा:डीएम

Arvind Thapliyal

डीएम डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला योजना की मदों में स्वीकृत धनराशि का खर्च के ब्यौरे की समीक्षा बैठक

Arvind Thapliyal

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page